Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अपहरण व जबरन शादी का आरोप लगाने वाली युवती का यू टर्न

अपहरण व जबरन शादी का आरोप लगाने वाली युवती का यू टर्न
छिंदवाड़ा
20-Jun-25
पुलिस से कहा युवती ने अपनी मर्जी से की थी शादी

छिंदवाड़ा

प्रेस कांफ्रेस में अपहरण व जबरन शादी कर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती ने अगले ही दिन यानि शुक्रवार को यू टर्न ले लिया। प्रेस कांफ्रेस के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। शुक्रवार  को देहात थाना निरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया कि जिस व्यक्ति पर यह आरोप है उसके साथ युवती ने अपनी मर्जी से शादी की थी, शादी के फोटो और वीडियो भी मिले हैं। युवती ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां ने रूपयों के लालच में आकर यह  सब करवाया है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवती ने षष्ठी माता मंदिर में सुनील कंटक के साथ शादी की थी और इस दौरान वह खुश थी। विवाह कराने वाले पंडित ने भी इस विवाह की पुष्टि पुलिस के समक्ष की है। मामले में युवती ने शुक्रवारको पुलिस पूछताछ में कहा कि उसके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। मैंने अपनी मर्जी से सुनील से  शादी की है। मेरी मां ने रूपए के लालच में थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पुलिस अब झूठे आरोप लगाने वालों पर कार्यवाही करने की तैयारी में है।
Share News On