Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मन्नत हुई पूरी, सांसद बंटी विवेक साहू करेंगे 321 किमी की पदयात्रा

मन्नत हुई पूरी, सांसद बंटी विवेक साहू करेंगे 321 किमी की पदयात्रा
छिंदवाड़ा
20-Jun-25
खंडवा स्थित दादा धूनीवाले के दरबार में करेंगे पूजा-अर्चना

छिंदवाड़ा

मन्नत पूरी होने पर अपना संकल्प पूरा करने सांसद बंटी विवेक साहू एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं। इसके पहले वे छिंदवाड़ा से जामसांवली और छिंदवाड़ा से सिहोरामाल तक पदयात्रा कर चुके हैं लेकिन अबकी बार वे 321 किमी की पदयात्रा पर जाने वाले हैं। सांसद बंटी विवेक साहू की इस धार्मिक यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। 
चुनाव में विजयी होने और जनप्रतिनिधि चुने जाने को लेकर बंटी विवेक साहू और उनके परिवार ने अनेकों धार्मिक स्थानों पर जाकर मन्नत मांगी थी। साहू परिवार की मन्नत को भगवान ने पूरा किया  और बंटी विवेक साहू अब छिंदवाड़ा-पांढुर्णा लोकसभा के सांसद बन गए हैं। मन्नत पूरी होने के बाद से ही उन्होंने अपने संकल्प को पूरा करना शुरू कर दिया था। सबसे पहली यात्रा उन्होंने छिंदवाड़ा से जामसांवली तक लगभग 57 किमी की पदयात्रा की और चमत्कारिक हनुमान मंदिर जामसांवली में गदा चढ़ाई थी। इसके बाद शिवरात्रि के समय श्री साहू ने 81 फीट ऊंची प्रतिमा वाले रामेश्वरम धाम की 23 किमी की यात्रा कर भगवान शिव से जिलेवासियों के सुख और शांति की कामना की थी। अबकी बार वे 321 किमी दूरी अपने पैरों से नापने वाले हैं। दादा धूनीवाले के परम भक्तों में साहू परिवार की गिनती होती है और परिवार ने इस धाम में मन्नत मांगी थी कि श्री साहू को सफलता प्रदान करे। एक बार फिर बंटी विवेक साहू जिले की शांति और सुख की कामना के साथ 26 जून को यह यात्रा प्रारंभ करेंगे। वे सुबह 9 बजे परासिया रोड स्थित उनके निवास के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ करेंगे। उनके साथ इस यात्रा में दादा धूनी वाले के भक्तगण, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थक भी साथ में रहेंगे। अपनी यात्रा में वे कुछ स्थानों पर विश्राम भी करेंगे। इसके अलावा जो भी इस  या.त्रा में शामिल होना चाहते हैं वे 91111 00330, 7000202091 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share News On