दसवीं-बारहवीं के विद्यार्थियों को दिया कैरियर बनाने का मंत्र
छिंदवाड़ा
20-Jun-25
राजीव भवन में विषय विशेषज्ञों ने किया छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन
छिन्दवाड़ा
स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में जिला एनएसयूआई द्वारा कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। आयोजित सत्र में विषय विशेषयज्ञों के द्वारा उपस्थित कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया।
राजीव कांग्रेस भवन में आयोजित कॅरियर काउंसलिंग सत्र में आए विभिन्न विषयों के विशेषयज्ञों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, पालकों व अभिभावकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कक्षा दसवीं एवं बारहवीं कॅरियर बनाने में महत्वपूर्ण होते हैं। इन कक्षाओं को उत्तीर्ण करने के उपरांत किन विषयों में दाखिला लेना चाहिए, पढ़ाई कहां से और कैसें करें। निर्धारित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लाभ निकट भविष्य में रोजगार दिलाने में किस तरह सहायक होते हैं इसकी जानकारी भी दी। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ के प्रयासों से जिले में अनेकों तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने वाले शिक्षण संस्थान उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त नगर व महानगरों व ऑन लाइन शिक्षा प्राप्त करने के तौर तरीकों से भी अवगत कराया। आयोजित कॅरियर काउंसलिंग सत्र में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर, जिला कार्य. अध्यक्ष राजू वाडिवा, समर्थ मैद, ईमरान अली, अंशुल शर्मा, अनुराग डेहरिया, ओम, नीतेश माहोरे, आमान खान, प्रकाश भावरकर, सतीश डेहरिया व खालिद खान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।