Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस मनाएगी शनिवार को पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन

कांग्रेस मनाएगी शनिवार को पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन
छिंदवाड़ा
20-Jun-25
कार्यकर्ताओं में उत्साह, राजीव भवन में होगा मुख्य समारोह

छिन्दवाड़ा

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन शनिवार को जिला मुख्यालय सहित जिले की समस्त विधानसभाओं व ब्लॉकों में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जन्मदिवस पर मुख्य समारोह राजीव कांग्रेस भवन में सम्पन्न होगा। जिला कांग्रेस कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि  सुबह 11  बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में धर्मगुरुओं का सम्मान किया जाएगा, साथ ही धर्मगुरुओं द्वारा दुआ, आशीष व प्रेयर के उपरांत केक काटा जाएगा।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने सभी कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों को निश्चित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
शहर कांग्रेस करेगी पूजा अर्चना
शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि श्री नकुलनाथ के जन्मदिन पर शहर कांग्रेस प्रातः 9 बजे अनगढ़ हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेगी। इसके बाद छोटी बाजार स्थित श्रीराम मंदिर, बड़ी माता मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात भैयाजी की दरगाह पहुंचेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि प्रातरू 10.30 बजे वृद्धाश्रम पहुंचकर भोजन वितरण किया जावेगा।
जिला युवक कांग्रेस के द्वारा राजीव कांग्रेस भवन में ब्लड डोनेशन दोपहर 3 से सांय 6 बजे के बीच किया जाएगा। जिसके पश्चात आतिशबाजी की जाएगी। एनएसूआई ने बस स्टैंड पर केक काटने का कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कांग्रेस एससी सेल के द्वारा पोआमा स्कूल आधार फाउंडेशन छिन्दवाड़ा के बच्चों को सामग्री का वितरण कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया जाएगा। कांग्रेस एसटी सेल के द्वारा बालक छात्रावास मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में सामग्री वितरण की जाएगी। जबकि किसान कांग्रेस के द्वारा जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर पौधरोपण किए जाएंगे। सांय 05 बजे से शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा विभिन्न वार्डों में जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी ने बताया कि पूर्व सांसद नकुलनाथ के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्तागण तुलसी के पौधे वितरण करेगी।
Share News On