Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में मना योग दिवस

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में मना योग दिवस
छिंदवाड़ा
21-Jun-25
छिंदवाड़ा
भाग दौड़ वाली जिंदगी में स्वस्थ्य रहने के लिए योग जरूरी है। बचपन से ही यदि योग की आदत बन जाए तो शरीर तो स्वस्थ्य रहेगा ही साथ ही किसी भी तरह की बीमारी भी नहीं होती है। इस भावना और कामना के साथ विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने योग दिवस पर न केवल योग किया बल्कि योग के गुणों को भी जाना।
विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के चेयरमेन डॉ. शेषराव यादव एवं विद्यालय की प्रशासिका डॉ. विजया यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मानव के सर्वोन्मुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए योग जरूरी है और 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक रुप से योग एवं ध्यान का आयोजन स्कूल में किया गया। योग एवं उसके स्वास्थ्य संबंधी लाभ के प्रति जागृति, के साथ छात्रों में रुचि एवं जागरुकता को प्रचारित प्रसारित करने के उद्देश्य से विद्यालय में योग दिवस के आयोजन में विद्यालय के योग प्रशिक्षक के दिशानिर्देशन में छात्र छात्राओं एवं शिक्षक -शिक्षिकाओं ने योग के विभिन्न आसनों,  प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया। योग दिवस के मुख्य समाराहे में जिला ओलंपिक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी विद्यालय के छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव एवं विद्यालय की प्रशासिका डॉ. विजया यादव ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शालेय शिक्षकों एव विद्यार्थियों को बधाई दी।
Share News On