अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले भाजपा के सभी मंडलों में योगाभ्यास शिविर शुरू
छिंदवाड़ा
18-Jun-25
छिंदवाड़ा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के पूर्व जिला भाजपा द्वारा जिले के सभी मंडलों में योगाभ्यास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल भाजपा के राज्यव्यापी योग अभियान के तहत की जा रही है, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में विशेष योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किए जाने की भी योजना है।
छिंदवाड़ा जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निर्देश पर सभी 30 मंडलों में योग शिविरों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक मंडल में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर योग का महत्व जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला संयोजक नीरज भारद्वाज, सह-संयोजक अभिषेक वर्मा और कृपा शंकर सूर्यवंशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा का उद्देश्य है कि योग को जनआंदोलन का रूप दिया जाए और नागरिकों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाया जाए।