अब 15 दिनों में मिल जाएगा वोटर आईडी कार्ड
छिंदवाड़ा
18-Jun-25
छिंदवाड़ा, डिजीटल डेस्क
नया वोटर कार्ड बनाने से लेकर वोटर लिस्ट में अपडेप करने तक सभी काम 15 दिनों के अंदर हो जाएंगे और वोटर आईडी कार्ड आपके हाथों में होगा। यह पहल केंद्रीय चुनाव आयोग ने की है। चुनाव आयोग के अनुसार वोटर आईडी कार्ड बनाने की नई प्रक्रिया शुरू की गई है जिसमें नए रजिस्ट्रेशन या मौजूदा वोटर की जानकारी में बदलाव शामिल है। इसके अलावा वोटर को एसएमएस भी मिलेंगे जिससे उन्हें उनके कार्ड का अपडेट मिलता रहेगा। ध्यान रहे इसके पहले मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित करने में एक हीने से भी अधिक समय लगता था लेकिन अब नई प्रणाली इलेक्ट्रोल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के ईपीआईसी जनरेट करने से लेकर डाक के जरिए वोटर कार्ड देने तक हर लेवल पर ट्रैकिंग की जाएगी। इसके साथ ही वोटिंग प्रक्रिया की निगरानी बढ़ाने के लिए सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग भी की जाएगी। वेबकास्टिंग डेटा इंटरनल यूज के लिए होगा जिन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है वहां वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी जैसी ऑप्शनल व्यवस्था की जा सकती है। इसकी देखरेख और निगरानी के लिए प्रत्येक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।