Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

राधा-कृष्ण मंदिर भूमि विवाद को लेकर यादव समाज ने की जांच और कार्रवाई की मांग

राधा-कृष्ण मंदिर भूमि विवाद को लेकर यादव समाज ने की जांच और कार्रवाई की मांग
छिंदवाड़ा
30-Jun-26
छिंदवाड़ा

नरसिंहपुर नाका स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से जुड़ी भूमि विवाद के मामले में मंगलवार को यादव समाज ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर राष्ट्रपति, मध्यप्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु इंडियन कॉफी हाउस, पुलिस लाइन से पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

समाज के वरिष्ठ सदस्य पप्पू यादव एवं अरविंद यादव ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा समाज के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और झूमाझटकी किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कथित भू-माफियाओं द्वारा न्यायालयीन प्रक्रिया का दुरुपयोग कर विवादित भूमि से लाभ कमाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसकी निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। यादव समाज ने मांग की कि जिस भूमि पर वर्षों से समाज के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, उसे पुनः नगर निगम के माध्यम से समाज को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही राधा-कृष्ण मंदिर के सामने जन्माष्टमी, मढ़ई सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए खुले प्रांगण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

समाज ने यह भी कहा कि आगामी जन्माष्टमी का आयोजन वर्षों से इसी स्थल पर होता आया है, इसलिए कथित फर्जी अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। ज्ञापन के दौरान लक्ष्मण यादव, टीकाराम यादव, जनपद सदस्य, योगेश यादव पूर्व सरपंच जनपद सदस्य, संजीव यादव सभापति नगर निगम छिंदवाड़ा, श्री अनिल यादव अध्यक्ष यादव महासभा, बंटीं यादव नगर अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष शेलेंद्र यादव दीपक यादव आशा यादव महिला अध्यक्ष,आशालता यादव नगर अध्यक्ष,लवकेश यादव जिला सचिव, पप्पू यादव पूर्व कार्यकारी वरिष्ठ,दीपा यादव महिला संगठक अरविंद यादव पूर्व अध्यक्ष, मुकेश यादव अमरवाड़ा ब्लाक अध्यक्ष, श्रीमती स्मृति यादव जुन्नारदेव महिला ब्लांक अध्यक्ष, परासिया ब्लाक अध्यक्ष रमेश यादव,चौरई ब्लाक अध्यक्ष, परासिया ब्लाक अध्यक्ष, वरिष्ठ सेवक राम यादव, राजेन्द्र धेनुसेवक, राजेन्द्र यादव संतोष यादव,सोमा यादव, दिल्ली यादव,अजय यादव, मन्ना लाल यादव रविन्द्र यादव, दुर्गेश यादव, संदीप यादव, लकेश यादव प्रहलाद यादव,सूरज यादव,नीरज यादव सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Share News On