रोटरी क्लब ने प्राथमिक शाला के बच्चों को बांटी स्कूल यूनिफॉर्म
छिंदवाड़ा
30-Jun-26
छिंदवाड़ा
नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा ने मंगलवार को कृष्णा नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला (शिक्षक कॉलोनी) सहित महुआ टोला और कबाड़िया के स्कूली बच्चों को नई स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की। क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के अंतिम दिन इस सेवा कार्य को शिक्षा के प्रति समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में क्लब ने विद्यार्थियों को पुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग, स्मार्ट टीवी, पंखे, डेस्क-बेंच सहित अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही बालिकाओं के लिए सेनेटरी पैड, वेंडिंग एवं डिस्पोजल मशीन तथा साइकिल भी प्रदान की गईं। क्लब सचिव रोटे निलेश गुप्ता ने बताया कि यूनिफॉर्म समाजसेवी अखिलेश खंडेलवाल के सहयोग से उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। स्कूल प्रभारी श्रीमती श्वेता शर्मा ने रोटरी क्लब के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।