सारंगबिहरी में कार्यशाला का आय़ोजन, गांव-गरीबों के उत्थान पर दिया जोर
छिंदवाड़ा
21-Feb-26
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोरेशवर मर्सकोले रहे उपस्थित
छिंदवाड़ा
भाजपा मंडल लिंगा के ग्राम सारंगबिहरी में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोरेशवर मसकोले की अध्यक्षता में विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर एक कार्यशाला.का आयोजन किया गया। कार्यशाला में योजना के उद्देश्यों, क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।कार्यशाला में वीबीजीराम के जिला सहसंयोजक आनंद ठाकरे,सहसंयोजक रवि फरकसे, राजू पवार,भाजपा मंडल लिंगा अध्यक्ष घनश्याम कड़वे,वरिष्ठ नेता संपतराव खिरेकर, सरपंच गणेश फरकारे ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि जी राम जी योजना गांव और गरीबों के हित में मील का पत्थर साबित होगी, जिससे श्रमिकों और किसानों के जीवन में व्यापक बदलाव आएगा।

वक्ताओं ने बताया कि योजना के तहत सिंचाई संसाधनों का विस्तार, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। श्रमिकों को अनिवार्य रूप से 125 दिन का रोजगार मिलेगा। यदि आवेदन के बाद भी काम उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो भत्ता देने का प्रावधान है। योजना में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होगी और श्रमिकों को बायोमैट्रिक पद्धति से एक सप्ताह के भीतर भुगतान किया जाएगा। बताया गया कि जहां पहले मनरेगा में 60 प्रतिशत मिट्टी और 40 प्रतिशत पक्के कार्य का प्रावधान था, वहीं जी राम जी योजना में स्थानीय जरूरतों के अनुसार कार्यों का चयन ग्राम सभा द्वारा किया जाएगा।
मनरेगा में भुगतान 15 दिनों में होता था, जबकि इस योजना में भुगतान एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। ग्राम सभा को योजना में प्राथमिकता देते हुए ‘विकसित गांव-विकसित भारत’ को लक्ष्य बनाया गया है। कार्यशाला का संचालन राजू पवार ने किया। इस दौरान सीताराम डिगरसे, सुरेश सोनी, यादोराव सोनी, यशवंत फरकारे, हरिप्रसाद उइके, जयदेव पवार, दीनाजी पवार, कपूरचंद साहू, मंगलू पटेल, घनश्याम साहू, गुलाब घोरसे, सुबेलाल उइके, रामदास डिगरसे,, मोहन ठाकरे, सुरेश चौधरी सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।