विद्या भूमि स्कूल के स्केटर्स ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
छिंदवाड़ा
21-Feb-26
छिंदवाड़ा
विद्या भूमि पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राओं ने रोलर स्केटिंग में 1 घंटा 26 मिनिट 26 सेकेंड तक लगातार स्केटिंग का कारनामा कर एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में नाम दर्ज कराकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। गणतत्रं दिवस 2026 के अवसर पर स्कूल प्रांगण में 25 स्केटर्स ने हाथों में तिरंगा लेकर बिना रूके यह रिकॉर्ड बनाया है। एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा इस उपलब्धि को मान्यता प्रदान करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रषस्ति पत्र प्रेषित किए हैं।

इस समूह में अनुश्री टेकाम, आदित्य बेलवंशी, नित्या पवार, याशिका चापले, वेद येरपुड़े, प्रिंस युवनाती, अथर्व चौरसिया, असद मंसूरी, राजेश्वरी टेकाम, गौरीश उईके, वैष्णवी वत्स, यशराज सिंह भारद्वाज, अर्चित रघुवंशी, रिशांक विश्वकर्मा, वंशिता राय, प्रियांशु युवनाती, युवराज शर्मा, दिव्यांशु वत्स, अक्षत साहू, हिमांक पवार, शालीन नंदनवार, लक्ष्यराज जैन, विधि रघुवंशी, अमोघा रघुवंशी, सानिध्य धुर्वे शामिल थे। विद्यालय प्रशासिका डॉ. विजया यादव एवं चैयरमैन डॉ. शेषराव यादव, तकनीकी निदेशक विशेष यादव एवं समस्त विद्या भूमि परिवार ने विश्व रिकार्ड बनाने पर सभी खिलाड़ियों एवं कोच सचिन कोमजवार को हार्दिक बधाई दी।