Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जामसांवली हनुमान मंदिर से कपूर्दा तक निकलेगी चुनरी यात्रा

जामसांवली हनुमान मंदिर से कपूर्दा तक निकलेगी चुनरी यात्रा
छिंदवाड़ा
21-Feb-26
छिंदवाड़ा

चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रसिद्ध चमत्कारी हनुमान मंदिर जामसांवली से चुनरी यात्रा निकाली जा रही है जो कपूर्दा स्थित षष्ठी माता मंदिर में समाप्त होगी। यात्रा का यह 7 वां वर्ष है। यात्रा संयोजक संदीप श्रीराम रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च गुरूवार को जामसांवली से यात्रा प्रारंभ होगी जो लोधीखेड़ा, मांगूरली, खमारपानी, बिछुआ, चांद, लोनियाकला, चौरई होते हुए 26 मार्च को कपूर्दा पहुंचेगी। यात्रा समिति सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों से यात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Share News On