पर्यावरण संरक्षण पर की कार्यशाला, दिया जनजागरण का संदेश
छिंदवाड़ा
16-May-26
छिंदवाड़ा
आज पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन परासिया रोड स्थित कृष्णा कंम्प्यूटर में आदर्श फाउंडेशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों एवं समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने-अपने विचार एवं वक्तव्य प्रस्तुत किए। आदर्श फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश बंदेवार व मुस्कान फाऊंडेशन की अध्यक्ष ललितामनी सरवैया सहित उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि आज मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली से भरा भविष्य देना है, तो हमें अभी से जागरूक होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी से पौधरोपण करने का आग्रह किया, क्योंकि पेड़-पौधे ही जीवन का आधार हैं। साथ ही ऊर्जा संरक्षण पर जोर देते हुए “बिजली बचाओ” का संदेश दिया और कहा कि छोटी-छोटी सावधानियाँ अपनाकर हम प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रख सकते हैं।
बैठक में महेश बंदेवार और अरविंद कुशवाहा ने कहा कि जल बचाना, भूमि को प्रदूषण से मुक्त रखना और जंगलों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रीमती प्रमिला निगम ने समाज को संदेश देते हुए कहा पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, जल है तो कल है हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को जन-जन तक पहुँचाना होगा, ताकि हमारा समाज स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बन सके। अंत में सभी उपस्थित साथियों एवं संस्था के सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। आइए मिलकर प्रकृति की रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली से भरा सुंदर भविष्य तैयार करें।