बसंत कॉलोनी में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ
धर्म
16-May-26
छिंदवाड़ा
बसंत कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राधे कृष्ण महिला मंडल बसंत कॉलोनी द्वारा पुरुषोत्तम मास में भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन भक्तिगीतों के साथ कलश यात्रा का आयोजन कर भागवत कथा का प्रारंभ की गई। वृंदावन निवासी भागवताचार्य डॉक्टर अनिल शास्त्री के मुखारबिंद से भागवत कथा पढ़ी गई।

प्रथम दिन अनिल शास्त्री ने भागवत पोथी तथा ठाकुर जी के पूजन अर्चन के साथ भागवत के महत्व को बताते हुए कहा की सभी लोको में एकमात्र मृत्यु लोक ही है जहां कथा का श्रवण किया जा सकता है। कथा के श्रवण के लिए देवता भी तरसते हैं। हम मृत्यु लोक के निवासी बड़े भाग्यशाली हैं जिन्हें भागवत कथा के श्रवण का लाभ प्राप्त होता है। पुरुषोत्तम मास जिसे अधिक मास भी कहा जाता है भक्ति एवं धार्मिक अनुष्ठानों का महीना है। इसमें भागवत कथा का अपना अलग ही महत्व है। प्रथम दिवस बड़ी संख्या में कॉलोनी वासियों के साथ सांसद विवेक बंटी साहू ने भी कथा श्रवण का लाभ लिया।