जयंती के अवसर पर शनि मंदिरों में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू
धर्म
16-May-26
जिलेवासियों की सुख, समृध्दि और अच्छी सेहत का मांगा आर्शीवाद
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को शनि जयंती के अवसर पर छिन्दवाड़ा शहर में तहसील परिसर में स्थित शनि मंदिर और परासिया तामिया मार्ग के भीमसेन के शनि मंदिर सहित अन्य शनि मंदिरों में पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की।

सांसद बंटी विवेक साहू ने तहसील परिसर छिन्दवाड़ा में स्थित शनि मंदिर में भगवान शनिदेव की आरती करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की। शनि जयंती के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मंदिरों में मौजुद श्रद्धालुओं को शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने भगवान शनि देव से प्रार्थना की है कि वे समस्त जिलेवासियों को सुख, समृध्दि और अच्छी सेहत का आर्शीवाद दे। सभी केे जीवन की सभी बाधाएं दूर हो और सभी को अपनी मेहनत का उचित फल मिले। शनि देव के आर्शीवाद से सभी का जीवन अनुशासित और शांतिपूर्ण बना रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम चंद्रवंशी, सौरभ ठाकुर, राहुल बंटी उईके, प्रमोद शर्मा, विशवेन्द्र बैस, अरविंद राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
परासिया में चलाई गई निःशुल्क वाहन सेवा
शनि जयंती के अवसर पर परासिया में गणेश मंदिर के सामने से निःशुल्क वाहन सेवा खंडूजा ब्रदर्स द्वारा चलाई जा रही थीं। इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष बल्लू नागी, इंद्रपाल साहू, श्रीचरण पटेल, शिवनाथ कन्नौजिया, जीत सिंह यादव उपस्थित रहे। खंडूजा ब्रदर्स के रिक्की खंडूजा, बंटी खंडूजा, ईषु खंडूजा आदि ने सांसद बंटी विवेक साहू का स्वागत किया।