Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रोटरी क्लब ने युवाओं को हैप्पी लाइफ प्रोजेक्ट में बताए स्वस्थ रहने के राज

रोटरी क्लब ने युवाओं को हैप्पी लाइफ प्रोजेक्ट में बताए स्वस्थ रहने के राज
छिंदवाड़ा
16-May-26
ऋतु परिवर्तन में खानपान व दिनचर्या का रखें विशेष ध्यान: डॉ. रश्मि नेमा

छिंदवाड़ा

रोटरी क्लब ने एनकेएस फाउंडेशन के सहयोग से रोटरी भवन में संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में “बेस्ट हेल्थ केयर” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। यह कार्यक्रम  स्किल डेवलपमेंट कक्षाओं के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें आयुर्वेदाचार्य डॉ. रश्मि नेमा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने ऋतु परिवर्तन के समय शरीर का कैसे ध्यान रखना चाहिए इस विषय पर जानकारियां साझा की। 

रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने आमंत्रित अतिथियों वक्ताओं और युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब द्वारा बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के हेल्थ केयर को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं एवं स्वास्थ शिविर निशुल्क आयोजित करते रहता है। आज युवाओं के बीचएनकेएस फाउंडेशन एवं अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से युवा मौसम परिवर्तन के समय कैसे अपना स्वास्थ का ध्यान रखें इस विषय पर विचार विमर्श किया जाएगा।

डॉ. रश्मि नेमा ने कहा कि ऋतु परिवर्तन के समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने महिला स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। अपने उद्बोधन में डॉ. पवन नेमा ने कहा कि दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक संतुलन बनाए रखना उतना ही जरूरी है जितना शारीरिक स्वास्थ्य। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। 

रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बावजूद स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को सूर्याेदय से पूर्व उठने, नियमित योग-प्राणायाम करने और सात्विक आहार अपनाने की सलाह दी। क्लब सचिव रोटे निलेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में लोग स्वास्थ्य की अनदेखी के कारण अपनी आय का बड़ा हिस्सा इलाज पर खर्च कर देते हैं, जो चिंताजनक है। बेहतर होगा कि लोग समय रहते अपनी जीवनशैली और खानपान में सुधार करें। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उन्हें स्वस्थ, संतुलित और जागरूक जीवन जीने के लिए प्रेरित करने वाला भी सिद्ध हुआ।कार्यक्रम  के रोटरी क्लब द्वारा डाक्टर रश्मि नेमा का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन ट्रेनर श्रीमति रूपाली राजपूत ने किया।
Share News On