Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महात्मा गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को अपनाए: बंटी विवेक साहू

महात्मा गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को अपनाए: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
16-May-26
सांसद ने चांद में किया गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण

छिन्दवाड़ा

महात्मा गौतम बुद्ध के सिद्धांत उनके द्वारा दी गई नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षाओं पर आधारित है। जिसका मुख्य उद्देश्य मनुष्य को दुखों से मुक्ति दिलाना है। वही डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांत सामाजिक न्याय, समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित है। उनके दर्शन का मूल मंत्र शिक्षित बनों, संगठित रहो और संघर्ष करो है। उक्त आशय के उद्गार सांसद बंटी विवेक साहू ने चांद में महात्मा गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू सहित अन्य अतिथियों और बौद्ध संतों ने बौद्ध विहार चांद में गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि चांद में गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित किया जाना चांद सहित संपूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव और गर्व की बात है। हमें आज महात्मा गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों और मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का उद्देश्य एक ऐसे शोषण मुक्त और समतावादी समाज का निर्माण करना था, जहां जाति, लिंग एवं धर्म के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव ना हों। कार्यक्रम को पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम मुख्य रूप से पूर्व विधायक चौरई पंडित रमेश दुबे, विधायक चौरई सुजीत चौधरी,जिला पंचायत सदस्य लखन वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष चांद ठाकुर दान सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चांद नीरज सिंह ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पटेल, महामंत्री मंडल बनवारी माहोरे, दिनेश चोरिया, राधेश्याम पटेल,राजू नरोटे, अरविंद राजपूत, अलकेश लांबा, उपाध्यक्ष गोलू रितेश पटेल, मुकेश चौरिया, गोलू धर्मेंद्र पटेल, प्रभाकर चौहान, ओम चौरसिया, समिति संस्थापक व जिला महामंत्री हेमन्त पाटिल, त्रिरत्न प्रज्ञाशील करुणा सेवा समिति चांद अध्यक्ष आनंद पाटिल, सचिव/उपाध्यक्ष शिव नारायण पाटिल, कोषाध्यक्ष संतोष रंगारे, विशेष सहयोगियों में शंकरलाल शेण्डे, राजू पाटिल, नंदु पाटिल, राजेश शेण्डे, प्रमोद रंगारे, अशोक पाटिल, ललित पाटिल, नेपाल ढोके, अर्जुन माहौर, रिंकू कुशवाह, पिंटू चौहान, पंकज साहू, सुभम पालिवाल, अमित चौधरी सहित एवं बौद्ध संत व समस्त बौध्द उपासक, उपसिकाये और चांद, चौरई, बिछुआ क्षेत्र के बड़ी संख्या में अनुयायी उपस्थित थे। 
Share News On