मनमोहन सरकार के समय 2004 से 2014 तक महंगाई रही सबसे ज्यादा: गरिमा दामोदर
राजनीति
16-May-26
महंगाई मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की नकुलनाथ को दो टूक
छिन्दवाड़ा
देश में महंगाई मनमोहन सरकार की देन है, मोदी सरकार ने हमेशा ही महंगाई पर नियंत्रण और जरूरतमंदों तक हर संभव सहायता पहुंचाने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि दो देशों के युद्ध के बाद जहा विश्व में त्राहि-त्राहि मची हुई है वहीं भारत में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और महंगाई पर नियंत्रण से देश की जनता राहत की सांस ले रही है। यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर का। उन्होंने कमलनाथ और नकुलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदबुद्धि नकुलनाथ बिना आकड़ें को देखे और जाने ही बेतुकी बयानबाजी करते रहते है।
श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर ने कहा कि मनमोहन सरकार में अप्रैल 2004 से लेकर अप्रैल 2014 तक 10 वर्षों के बीच पेट्रोल की कीमतों में 114.4 प्रतिशत की वृद्धि एवं डीजल की कीमतों में 155.2 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। वहीं मोदी सरकार में अप्रैल 2014 से मई 2026 तक पिछले 12 वर्षों में पेट्रोल की कीमतों में मात्र 33.3 प्रतिशत की वृद्धि एवं डीजल की कीमतों में मात्र 63.4 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस तुलना में देखे तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मनमोहन सरकार की तुलना में काफी कम वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों का बोझ आम जनता पर ना डालते हुए खुद ही वहन कर रही है।
श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर ने कहा कि मनमोहन सरकार में बिजोलियों के माध्यम से देश की जनता तक योजनाएं भेजी जाती थी, लेकिन अब मोदी सरकार में देश की 27 हजार करोड़ जनता को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों के खाते में दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नकुलनाथ अपने पिता कमलनाथ से यह पूछे कि मनमोहन सरकार में पेट्रोंल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि करते हुए आम जनता पर बोझ क्यों डाला गया। मनमोहन सरकार में योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए बिजोलियों को माध्यम क्यों बनाया गया।
श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर ने कहा कि आज जब मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों को मिल रहा है तो कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है। वे जनता को गुमराह करने के लिए बेतुकी और आकड़े विहिन बयानबाजी कर रहे है। श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर ने कहा कि आम जनता मंदबुद्धि नकुलनाथ की बेतुकी बयानबाजी को जान चुकी है वह अब उनके बहकावे और झांसे में नही आने वाली है। उन्होंने कहा कि मंदबुद्धि नकुलनाथ दिल्ली और दुबई में बैठे-बैठे ही बेतुकी बयानबाजी करते रहते है। उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं है। वे सिर्फ छिन्दवाड़ा सैर और आराम करने के लिए आते है।