नशा मुक्ति और व्यक्तित्व विकास पर आईपीएस में लगी कार्यशाला
छिंदवाड़ा
29-Jul-25
छिंदवाड़ा
आईपीएस कॉलेज में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत शासकीय कला पथक दल छिंदवाड़ा के प्रमुख कलाकार नरेंद्र पाल ने व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण के साथ-साथ नशा से बचने के उपाय बताएं। साथ ही व्यक्तिगत प्रगति एवं उन्नति में सबसे अधिक बाधक नशे की लत को बताया। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने के लिए शासन, प्रशासन सहित पुलिस विभाग सक्रिय अभियान चला रहे हैं। देश एवं समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा नशे की प्रवृत्ति है इस बात को हमें समझना होगा और इससे दूर रहने हर संभव प्रयास करने होंगे। तभी हमारा व्यक्तित्व एवं चरित्र का सही निर्माण होगा। उन्होंने कहा विद्यार्थी देश का भविष्य है इन्हें गलत दिशा में जाने से हमें रोकना होगा। यही संदेश लेकर जिला पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग नशा मुक्त भारत अभियान, मध्य प्रदेश नशा मुक्ति अभियान, नशा मुक्ति छिंदवाड़ा अभियान चला रहा है जो निरंतर जारी रहेगा।