धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल कमलनाथ-नकुलनाथ
छिंदवाड़ा
28-Jul-25
छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ 31 जुलाई को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा आ रहे हैं। नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ ही छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात करेंगे। लगभग दो माह बाद पूर्व सीएम कमलनाथ व नकुलनाथ के आगमन से जिले के कांग्रेस नेता और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। छिंदवाड़ा और पांढुर्णा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेताद्वय की आगवानी की तैयारी में जुटे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार कमलनाथ एवं नकुलनाथ 31 जुलाई, गुरुवार को दोपहर 12 बजे छिन्दवाड़ा आएंगें। इसके बाद वे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। दोपहर 02 बजे नकुलनाथ राजीव भवन में छिन्दवाड़ा जिला एनएसयूआई एवं पांढुर्ना जिला एनएसयूआई की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे। नेताद्वय सांय 05 बजे छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग एक के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे।
1 अगस्त, शुक्रवार को कमलनाथ एवं नकुलनाथ प्रातः 10.30 बजे शिकारपुर में प्रभारी एवं पर्यवेक्षकों की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे। नकुलनाथ दोपहर 02 बजे शहर कांग्रेस छिन्दवाड़ा व परासिया के नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। तदोपरांत दोपहर 3.30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होंगे। सांय 05 बजे शिकारपुर में छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग दो के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में कमलनाथ एवं नकुलनाथ सम्मिलित होंगे। 2 अगस्त शनिवार को नकुलनाथ प्रातः 10.30 बजे पातालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे। नेताद्वय दोपहर 12 बजे वे छिन्दवाड़ा से प्रस्थान करेंगे।