Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कार्यकर्ता मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पर नजर रखें: ओकटे

कार्यकर्ता मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पर नजर रखें: ओकटे
राजनीति
09-Jun-26
छिन्दी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

छिन्दवाड़ा

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें सतत रूप से जारी है। आयोजित बैठकों में मुख्य रूप से संगठनात्मक ढांचे के सुदृढीकरण, बूथ को मजबूत करने के साथ ही मतदाता सूची के अध्ययन व नाम जोड़ने एवं हटाने की कार्रवाई में ध्यान देने हेतु कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जा रहा है।

अमरवाड़ा विधानसभा के छिन्दी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में सर्वप्रथम जन नायक बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि मनाई गई उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने उपस्थित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वर्तमान में मतदाता सूची में जारी सुधार पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। इस पर सभी ध्यान दें साथ ही मतदाता सूची का गम्भीरतापूर्वक अध्ययन अवश्य करें। आगामी चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने हेतु निर्देशित किया। आयोजित बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उन्हें अविलम्ब अमल में लाने हेतु आश्वस्त किया।

बैठक में मुख्य रूप से धीरन शाह, गुरुचरण खरे, जमील खान, सुन्दर पटेल, रियाज खान, बाबा भाई, समेत उइके, राजा खान, नवीन मरकाम, समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share News On