Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जननायक बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व को कांग्रेस ने किया याद

जननायक बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व को कांग्रेस ने किया याद
राजनीति
09-Jun-26
छिन्दवाड़ा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को कांग्रेस ने नमन करते हुये उनके कृत्तिव व व्यक्तित्व को याद किया।  जल, जंगल और जमीन के लिये अंग्रेजों से संघर्ष करने वाले जननायक बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि स्थानीय राजीव भवन स्थित कांग्रेस भवन में मनाई गई। सम्पूर्ण विश्व में“धरती बाबा” के नाम से विख्यात आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा जी के चरणों में कांग्रेसजन नतमस्तक हुये और देश की आजादी के लिये स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुये उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिरसा मुंडा बलिदान दिवस मनाया गया। कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा जी का आज शहादत दिवस है। भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को एक नई दिशा देने के लिये अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। वी.डी भारती ने उदबोधित करते हुए कहा अंग्रेजों ने वीर सेनानी बिरसा मुंडा जी को रांची जेल में कैद कर रखा था, आज ही के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली थी। कांग्रेसजन ने बिरसामुंडा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर देशहित में उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

पप्पू यादव ने कहा कि धरती आबा ने आदिवासियों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनकर जिस दृढ़ता और सीमित संसाधनों से विदेशी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह किया, उसने देश के युवाओं में राष्ट्रीयता और स्वतंत्रता की नई क्रांति का संचार किया। आदिवासी समाज को स्वाभिमान एवं आत्मगौरव से सम्पन्न बनाने में अमूल्य योगदान देने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी देशवासियों की स्मृति में सदैव जीवित रहेंगे।

आयोजित कार्यक्रम में सुरेश कपाले, गुंजन शुक्ला,  नितिन उपाध्याय, धर्मेन्द्र सोनू मागो,  जय सक्सेना, फिरोज खान, संजय परतेती, दशरथ उइके,दिलीप परतेती अतुल राजा उइके, मुकेश उपाध्याय, अर्जुन बघेल, वीर उइके, संतोष भारती, अर्जुन ककोडिया, स्नेह सरयाम, मनोज धुर्वे, देवेन्द्र धुर्वे, दुर्गा सलामे, प्रकाश मेहरोलिया, अनिल सोमकुंवर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

फोटो- 02
Share News On