Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रसोई गैस पर कांग्रेस फैला रही भ्रम: अनिल गुप्ता

रसोई गैस पर कांग्रेस फैला रही भ्रम: अनिल गुप्ता
राजनीति
09-Jun-26
छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने रसोई गैस की कीमतों को लेकर कांग्रेस द्वारा जारी बयान को भ्रामक, आधा सच और राजनीतिक हताशा का दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल सिलेंडर की कीमत गिनाती है, लेकिन उन वैश्विक कारणों को छिपाती है जिनका सीधा प्रभाव ऊर्जा कीमतों पर पड़ता है।

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि भारत अपनी आवश्यकता का अधिकांश कच्चा तेल और एलपीजी विदेशों से आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर की विनिमय दर, समुद्री परिवहन लागत और वैश्विक संघर्षों का सीधा असर पड़ता है। रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका ईरान युद्ध सहित पश्चिम एशिया में अस्थिरता और वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद भारत ने अपने नागरिकों को राहत देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि उसके शासनकाल में गैस कनेक्शन सुविधा नहीं, बल्कि विशेषाधिकार हुआ करता था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों तक गैस पहुंची है और महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है।

जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि केवल सिलेंडर का मूल्य बताना अधूरा सच है। सच्चाई यह भी है कि करोड़ों परिवारों को मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, उज्ज्वला योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। किसी भी अर्थव्यवस्था का मूल्यांकन केवल एक उत्पाद की कीमत से नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में आए समग्र सुधार से किया जाता है।

Share News On