मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान
राजनीति
09-Jun-26
जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद
छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जिले के प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख नागरिकों से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्पों पर चर्चा की।
विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी सुरेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, शरद पनपालिया, पिंकी गुगनानी एवं लाल सिंह चंदेल से भेंट कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने नागरिकों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए व्यापक परिवर्तन, आर्थिक प्रगति, आधारभूत संरचना के विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के परिणामस्वरूप देश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, हवाई अड्डों एवं डिजिटल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा रक्षा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी और विनिर्माण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि भाजपा का यह विशेष जनसंपर्क अभियान केवल उपलब्धियों को बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव प्राप्त कर जनभावनाओं को समझने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा कर रहे हैं तथा नागरिकों के सुझावों को संगठन एवं सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
विशेष जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, अभियान जिला प्रभारी नीरज भारद्वाज, टोली के सदस्य शेलेंद्र मालवी, अंकित जैन, इंद्रजीत पटेल, आशीष बरैया, अमिता बरैया, धर्मेंद्र वंशकार, यमन साहू, कुंदन मिगलानी उपस्थित रहे।