स्केटिंग में विद्या भूमि ने जीते 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 13 ब्रांज
खेल
09-Jun-26
छिंदवाड़ा
विद्या भूमि पब्लिक स्कूल की छात्र- छात्राओं ने इन्वीटेशनल स्पीड स्केटिंग चौम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्केटिंग में अग्रणी स्थान बनाया है। 7 जून को महाराष्ट्र के सावनेर में हुई इस प्रतियोगिता में विद्या भूमि के 22 छात्र छात्राओं के समूह ने विद्यालय एवं जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिनमें राजेश्वरी टेकाम एवं वेदिका ठाकरे ने 1 - 1 गोल्ड मैडल जीते। इसके साथ ही प्रज्ञान गजभिए, आदित्य बेलवंषी, वेद येरपुडे, अर्चित रघुवंशी, रिशांक विश्वकर्मा, वंशिता राय, विधि रघुवंशी ने 1 - 1 सिल्वर मेडल जीता। शाजैन सिद्दिकी, तक्षिल जैन, भव्य पवार, याशिका चापले, आयुष मडके, विराट मौर्य, असद मंसूरी, पंक्ति मौर्य, वैष्णवी वत्स, दिव्यांशु वत्स, वेद राय, कुशांक डोंगरे, सानिध्य धुर्वे ने ने 1 - 1 ब्रांज मैडल जीते। इस तरह टीम ने 2 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 13 ब्रांज मेडल पर कब्जा किया प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्केटिंग चौम्पियनशिप में 500 से भी अधिक प्रतिभागी सम्मिलित थे। विद्या भूमि के स्केेटिंग कोच सचिन कोमजवार के लगातार प्रयासों से विद्या भूमि की टीम सतत नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। विद्यालय प्रशासिका डॉ. विजया यादव एवं चैयरमैन डॉ. शेषराव यादव, तकनीकी निदेशक विशेष यादव एवं समस्त विद्या भूमि परिवार ने इस उपलब्धि पर सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों एवं कोच सचिन कोमजवार को बधाई और शुभकामनाएं दी है।