Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

‘मन की बात’ से कार्यकर्ताओं को मिला राष्ट्रसेवा का नया संकल्प: शेषराव यादव

‘मन की बात’ से कार्यकर्ताओं को मिला राष्ट्रसेवा का नया संकल्प: शेषराव यादव
छिंदवाड़ा
26-Apr-26
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात

छिंदवाड़ा

भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने गोरखा गौरव उत्थान समिति की महिलाओं, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व का उल्लेख करते हुए भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और मानवता के संदेश को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार विश्व को अहिंसा और सद्भावना की दिशा में प्रेरित करते हैं तथा भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान प्रदान करते हैं।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वाेत्तर भारत विशेषकर नागालैंड में बांस से जुड़े कारीगरों और स्थानीय उद्योगों की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि बांस से बने उत्पाद आज स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी नई दिशा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार द्वारा बांस को पेड़ की श्रेणी से बाहर किए जाने के निर्णय से किसानों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को बड़ा लाभ मिला है, जिससे बांस आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।

कार्यक्रम के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार देशवासियों को राष्ट्रहित, समाजसेवा और लोककल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक परिवर्तन से जोड़ने वाला जनआंदोलन बन चुका है।

इस अवसर पर गोरखा गौरव उत्थान समिति छिंदवाड़ा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा नीलू क्षैत्री, श्रीमती इंदू सुब्बा, डी.बी. सुब्बा, श्रीमती मनीला सुब्बा, श्रीमती तारा थापा, श्रीमती निशा गुरूंग, श्रीमती ज्योति थापा, श्रीमती शारदा थापा, श्रीमती नीतू गुरंग, नेहा गुरंग, श्रीमती कल्पना लामा, श्रीमती रीना सुब्बा, श्रीमती लता सुब्बा, प्रिया गुरंग, रोशन घले, जिला महामंत्री विजय पांडे, कार्यालय मंत्री भारत घई, जिला मीडिया सहप्रभारी विक्रम सोनी, आईटी प्रभारी दीपक कोल्हे, सहकार्यालय मंत्री दिन्शु यादव, मन की बात प्रभारी नीरज सिंह, अरुण चंदेल, अरुण गद्रे, लवकेश यादव, यमन साहू, मनीष ठाकरे, अनुज दुबे, आदर्श सक्सेना, तरुण सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share News On