Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आदि गुरु शंकराचार्य के व्यक्तित्व और कृतित्व को किया याद

आदि गुरु शंकराचार्य के व्यक्तित्व और कृतित्व को किया याद
छिंदवाड़ा
26-Apr-26
आदि गुरू शंकराचार्य जयंती पर किया व्याख्यान कार्यक्रम

छिंदवाड़ा 

आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वागत उद्बोधन में जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराते हुए कार्यक्रम की कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आदि गुरु शंकराचार्य जयंती के उपलक्ष्य में उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान, व्यक्तित्व एवं कृतित्व से समाज को अवगत कराने हेतु जिले में 22 से 30 अप्रैल तक 51 स्थानों पर जिला स्तरीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी में आज जिला स्तरीय व्याख्यान माला में आयोजन किया जा रहा है।

आदि शंकराचार्य ने भारत को एकसूत्र में पिरोया: सुरेन्द्र वर्मा

प्रमुख वक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने संपूर्ण भारत में भ्रमण कर वैदिक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना की। वे सनातन धर्म के पुनरुद्धारक, चारों वेदों पर आधारित शैक्षिक व्यवस्था के प्रणेता एवं सर्वशास्त्रार्थ विजेता थे। शंकराचार्य जी ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया तथा चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना कर समाज में एकता स्थापित की। कार्यक्रम में शंकराचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उन्होंने अल्पायु में ही गृह त्याग कर समाज को एकजुट करने का कार्य किया। वर्तमान समय में भी समाज को जाति एवं वर्ग भेद मिटाकर राष्ट्र सर्वाेपरि की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है। 

आदि शंकराचार्य अद्वैतवाद के प्रबल प्रवर्तक थे: डॉ. हितेश मिश्रा

प्रसिद्ध दंत चिकित्सा एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री डॉ हितेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदि शंकराचार्य अद्वैतवाद के प्रबल प्रवर्तक थे, और उनका अखंड विश्वास मानव एकता एवं भाईचारे पर आधारित था। वे भारतीय दर्शन के महान तत्वज्ञानी थे तथा वर्तमान सनातन धर्म उनके द्वारा प्रतिपादित स्वरूप से आलोकित है। 

कार्यक्रम का संचालन विनोद तिवारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन  अनिल बोबडे विकास खंड समन्वयक ने किया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की ग्राम, नगर विकास प्रस्फुटन समिति, नवांकुर समिति, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं एवं परामर्शदाताओं ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संजय बामने जुन्नारदेव, संजीव भावरकर परासिया, श्रीमती ललिता कुशरे तामिया, सुश्री अफसा अंजुम चौरई,  भवानी कुमरे मोहखेड़, अनिल बोबडे सौसर, दिलीप आठनेर पांढुरना, दीपक गेडाम बिछुआ, सुश्री वंदना राकेशिया अमरवाड़ा, आशीष नेमा हर्रई, हरीश बेलवंशी, सुश्री अंशु जायसवाल, धीरज उपस्थित रहे।
Share News On