Home News Helpline Classified Jobs About Contact

गौ माता को सम्मान दिलाने संत और धार्मिक संगठन मैदान में

गौ माता को सम्मान दिलाने संत और धार्मिक संगठन मैदान में
छिंदवाड़ा
26-Apr-26
सभी तहसीलों में सोमवार को देंगे ज्ञापन

छिंदवाड़ा

गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए जिले भर की तहसीलों में संतों और धार्मिक संगठनों द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। छोटी बाजार राम मंदिर परिसर में सुबह 13 बजे शहर के संतों और धार्मिक संगठन जुटेंगे और शोभायात्रा के साथ तहसील परिसर पहुंचे। 

मिली जानकारी के अनुसार गौ सेवा अभियान राष्ट्रीय स्तर पर एक तिथि पर आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत छिंदवाड़ा शहर में श्री राम मंदिर छोटी बाजार से 27 अप्रैल सुबह 11 बजे गौ सेवक एकत्र होकर रैली निकाल कर एसडीएम कार्यालय पहुंेचेंगे जहां गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए हजारों गौ भक्तों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार और प्रशासन से मांग की जा रही है कि गौ हत्या बंद की जाए और गौ माता को सम्मान दिलाया जाए। संतों, धार्मिक संगठनों और गौभक्तों ने सभी सनातनियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
Share News On