बीएमओ से परेशान चौरई के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सांसद से की शिकायत
छिंदवाड़ा
24-Apr-26
सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यवाही के लिये अधिकारियों को दिये निर्देश
छिन्दवाड़ा
जिले के आमजनों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों के हित में हमेशा ही उनके साथ खड़े रहने वाले सांसद बंटी विवेक साहू ने एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए चौरई के स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा बीएमओं के खिलाफ शिकायतों का पुलंदा खोलते ही सांसद श्री साहू ने तत्काल ही कलेक्टर हरेन्द्र नारायण को फोन लगाकर बीएमओं के खिलाफ जांच करते हुए सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग चौरई के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए बीएमओ डॉ. अशोक सेन के विरूद्ध शिकायतों को पुलंदा उन्हें सौंपा है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू को बताया कि विकासखंड चौरई के प्रभारी बीएमओं डॉ. अशोक सेन द्वारा समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है। उनके द्वारा सीएचओं, एएनएम, एएस एवं आशा कार्यकर्ताओं सहित गर्भवती महिलाओं एवं हितग्राहियों को अन्यायपूर्ण एवं अभद्र तरीके से परेशान किया जा रहा है।
स्वास्थ्य कर्मचारियों की पीड़ा सुनते ही सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही कलेक्टर हरेन्द्र नारायण को फोन लगाते हुए कर्मचारियों की पीड़ा से अवगत कराते हुए बीएमओं डॉ. अशोक सेन के खिलाफ की गई शिकायत की जांच करते हुए कार्यवाही करने के लिए कहा। जिस पर कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने शीघ्र ही उक्त मामले की जांच करते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन सांसद सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोरखा हर्रई के द्वारा बनाए गए वेलनेस कैलेंडर 2026 का विमोचन भी किया गया। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कर्मचारी संघ द्वारा तैयार किए गए वेलनेस कैलेंडर का अवलोकन करते हुए प्रशंसा की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेन्द्र बब्लू पटेल, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओं, एएनएम, एएस एवं आशा कार्यकर्ता व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।