Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

यात्रियों की सुविधाओं को लेकर की सांसद ने की रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात

यात्रियों की सुविधाओं को लेकर की सांसद ने की रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात
छिंदवाड़ा
24-Apr-26
छिन्दवाड़ा

रेेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर हमेशा ही चिंतित रहने वाले सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार को एक बार फिर संवदेनशीलता का परिचय देते हुए छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे रेलवे महाप्रबंधक तरूण प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने और अन्य सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए पत्र सौंपा है। इस दौरान सांसद श्री साहू ने रेलवे अधिकारियों के साथ गतिशक्ति योजना के तहत रेलवे स्टेशन मे चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों के बाद छिन्दवाड़ा सहित अन्य स्टेशनों का चयन करते हुए गतिशक्ति योजना के तहत विकास कार्य किए जा रहे। छिन्दवाड़ा में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को रेलवे महाप्रबंधक, डीआरएम सहित अन्य अधिकारी छिन्दवाड़ा पहुंचे हुए थे। इसी दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने अधिकारियों से मुलाकात करते हुए उन्हें यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत कराकर रेलवे सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की है। इस दौरान रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, डीआरएम दीपक गुप्ता, जेडआरयूसीसी मेंबर सत्येन्द्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, लीना बिजौलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता जागेन्द्र अल्डक, मोना चौधरी सहित रेलवे के अधिकारी, अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सांसद ने यह रखी प्रमुख मांगे

सांसद बंटी विवेक साहू ने रेलवे महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात के दौरान विस्तार से चर्चा करते हुए कुछ महत्वपूर्ण मांगे रखी है। जिसमें छिन्दवाडा रेलवे स्टेशन पर फुटओव्हर ब्रिज के लिये लिफ्ट लगाई जाए। साथ ही एक्सक्लेटर भी लगाया जाए ताकि वरिष्ठ नागरिक बच्चों को सुविधा हो सके। चौरई में अंडरब्रिज का निर्माण किया जाए, छिन्दवाड़ा में पिट लाईन का निर्माण किया जाए, नवीन रेलवे लाईन की स्वीकृति दी जाए, रेलवे लाईन का दोहरीकरण किया जाए, छिन्दवाडा में ओव्हरब्रिज से नरसिंहपुर मार्ग की ओर ओव्हरब्रिज का निर्माण किया जाए, चित्रकूट व टाटा नगर एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा तक बढ़ाया जाए, नागपुर शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन का चौरई में स्टापेज किया जाए, चारफाटक में अंडरब्रिज बनाया जाए,  पेंचव्हेली व पातालकोट ट्रेन में एसी कोच की संख्या बढ़ाई जाए, रेलवे क्वार्टर का रेनोवेशन किया जाए और छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए बैटरी कार की सेवा शुरू की जाए।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।