सांसद ने दमुआ एवं लोनापठार में एक-एक पानी के टेंकर देने की घोषणा की
छिंदवाड़ा
24-Apr-26
पगारा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात और जताया आभार
छिन्दवाड़ा
ग्राम पगारा में विगत दिनों भाजपा मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष मनीष यादव की प्रमुख उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही मोआरी में नई कोयला खदान की सौगात दिए जाने पर भी समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से सांसद बंटी विवेक साहू का आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष यादव ने सांसद बंटी विवेक साहू को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करते हुये उसके निराकरण की मांग की गई, जिस पर सांसद बंटी विवेक साहू ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पराधिकारियों को दिया है। भाजपा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में पानी की समस्या से सांसद बंटी विवेक साहू को अवगत कराते हुये पानी के टेंकर की मांग की गई, जिसके तहत सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा दमुआ एवं लोनापठार में 1-1 पानी के टेंकर देने की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर मंडल महामंत्री जगदीश डेहरिया, वशु यदुवंशी, विकास अग्रवाल, धनलाल यदुवंशी, साधना दास, आशा पवार, नीरज नायक, उदयभान शाह, कुलदीप राजपूत, यश यादच, प्रभुलाल परतेती, विनोद परतेती, मनोज साहू सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।