सांसद के जन्मदिवस पर चिकित्सा प्रकोष्ठ 29 को लगाएगा रक्तदान शिविर
छिंदवाड़ा
24-Apr-26
101 यूनिट रक्त का रखा लक्ष्य
छिंदवाड़ा
नेताओं के जन्मदिवस पर केक काटकर सेलिब्रेशन करना आम बात है लेकिन इस दिवस पर मानव सेवा हो जाए तो वह यादगार बन जाता है। सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिवस पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ नई मिसाल पेश करने जा रहा है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ और युवा मोर्चा के संयुक्त प्रयासों से यह महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ कृष्ण हरजानी ने बताया कि जिला अस्पताल में रक्त की उपलब्धता की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रक्तदान शिविर सांसद कार्यालय के सामने, परासिया रोड में 29 अप्रैल, बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
उन्होंने अपील की कि इस अवसर पर सब लोग आगे आकर रक्तदान करें और पीड़ित मानव सेवा की मिसाल पेश करें। जिन लोगों को रक्त दान किए 3 माह या अधिक समय हो चुका है वे सभी स्वस्थ लोग रक्तदान कर सकते हैं। इससे किसी की प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि कई बीमारियों से बचाव हो जाता है। इस शिविर में हम 101 यूनिट रक्त का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।