सांसद ने साबलेवाड़ी में वार्ड प्रभारी के घर सुना और देखा कार्यक्रम
छिंदवाड़ा
26-Apr-26
छिंदवाड़ा
भाजपा राम मंदिर नगर मंडल 3 छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन-की-बात कार्यक्रम को सांसद बंटी विवेक साहू ने वार्ड 25 के बूथ क्र. 311 में वार्ड प्रभारी व मंडल उपाध्यक्ष वामन साबले के निवास साबलेवाडी में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यक्रर्ताओं एवं आमजनों के साथ में सुना। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन-की-बात कार्यक्रम को सुनने के बाद निर्धन और आमजनों के बीच काम करने के लिए ऊर्जा का संचार होता है। प्रधानमंत्री द्वारा हर कार्यक्रम में नई-नई जानकारीयां दी जाती है। इससे आमजन को भी प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, महामंत्री पंकज पाटनी, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, विश्वेंद्र बैंस, राजदीप साहू, प्रदीप साबले, चंद्रकांत ठाकुर, हेमंत सेंगर, संदीप साबले, मनोहर ठाकरे, विजय उईके, यश गुप्ता, बंटी जैन, श्रद्धा जैन, बाबूराव साबले, बापुराव साबले, शेषराव साबले, प्रवीण साबले, गणेश प्रजापती, किशोर घोरसे, प्रवीण कपाले, गणेश पटेल, विजय साबले, देवीलाल, पंकज साबले, श्यामराव नारेकर, निलेश जैन, हरिश वामनकर, सरल सिंगारे, बबलु चौरिया, लक्की दुबे सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बूथ समिति कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।