Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

माह की प्रथम तिथि को वेतन भुगतान ना होने पर श्रमिक-कर्मचारियों में आक्रोश

  माह की प्रथम तिथि को वेतन भुगतान ना होने पर श्रमिक-कर्मचारियों में आक्रोश
छिंदवाड़ा
05-Jan-26
 18 जनवरी  रविवार को जिला सम्मेलन का आयोजन 

छिन्दवाड़ा

भारतीय मजदूर संघ जिला समिति की बैठक श्री निरंजन सिंह राजपूत की अध्यक्षता में श्री रघुवंश लाॅन परिसर स्थित जिला औषधि कर्मचारी संघ के कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 जनवरी रविवार को जिला सम्मेलन का आयोजन प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक सतपुड़ा विधि महाविद्यालय /श्री रघुवंश लाॅन दोनों से जो स्थान सहजता उपलब्ध होगा वहाॅं पर उस स्थल पर सम्मेलन संपन्न होगा।

 बैठक में राज्य सरकार द्वारा वेतन भुगतान के संबंध में जारी किये गये परिपत्र /आदेश जिसके अनुसार प्रत्येक विभाग में माह की प्रथम तिथि को सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किये जाने के निर्देश जारी किये  जाने के बाद भी नगरीय निकाय ,पंचायत ,जनजाति विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दो माह से वेतन तथा पंचायत विभाग में सचिवों को पिछले 5 माह से वेतन भुगतान ना होने पर चिंता व्यक्त की गयी तथा इस संबंध में मुख्य सचिव म.प्र.शासन एवं सम्बद्ध विभाग के प्रमुख सचिव का ध्यानाकर्षित करवाने हेतु प्रचार करने का निर्णय लिया गया । 

जिले के अधिकांश नगरीय निकाय में ई.पी.एफ. के अंशदान की वेतन से कटौती करने के बाद भी भविष्य निधि कार्यालय में अंशदान की राशि जमा ना होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया है तथा इन दोनों ही मुद्दों को लेकर शीघ्र ही  आंदोलन करने के लिये भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध श्रमिक संघ बाध्य होंगे।  जिला सम्मेलन की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिये आगामी 11 जनवरी 2026 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे  से प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन ,जिला औषधि कार्यालय में किया गया है। रविवार दिनांक 04/01/2026 को आयोजित  बैठक में जो पदाधिकारी किन्हीं अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो पाये है उनसे अनुरोध है कि 11 जनवरी 2026 को बैठक में अवश्य शामिल हो। 

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश श्रीवास्तव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि वर्ष 2025 की सदस्यता आधारित भारतीय मजदूर संघ भोपाल को जमा करें। सम्बद्धता शुल्क की राशि ,वर्ष 2025 का वार्षिक विवरण पत्र ,आगामी 31 मार्च 2026 के पूर्व पंजीयक व्यवसायिक संघ को प्रस्तुत करें एवं जिला सम्मेलन की आयोजन की सूचनाऐं सभी सम्बद्ध संघ के पदाधिकारियों को व्हाट्सअप के 
माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी । संबंधित संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री का दायित्व है कि सभी सदस्यों को जिला सम्मेलन के आयोजन की जानकारी से अवगत करावें ।

 जिला सम्मेलन के लिये सभी श्रमिक संघों के पदाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित सहयोग राशि दिनांक 15/01/2026 तक अनिवार्य रूप से जिला मंत्री अर्जुन भारती या जिला कोषाध्यक्ष दिनेश डेहरिया के पास जमा करें। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सम्मेलन मंे सहभागिता हेतु जो प्रतिनिधियों की संख्या बताई गयी है उसके अनुरूप सभी लोग जिला सम्मेलन में उपस्थित होवें। आगामी फरवरी 2026 पुरी में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों की जानकारी का संकलन किया गया। बैठक का संचालन जिला मंत्री अर्जुन भारती के द्वारा किया गया । बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री निरंजन सिंह राजपूत द्वारा आज की बैठक में पारित प्रस्ताव पर लिये गये निर्णयों की चर्चा करते  हुये आगामी जिला सम्मेलन को भव्यतापूर्वक सम्पन्न करने हेतु प्रयास करने तथा आज की बैठक में शामिल होकर इसे सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त करते हुये बैठक की समाप्ति की घोषणा की गयी । 
Share News On