बेटियों को बचाने छात्र- छात्राओं को किया जागरूक
छिंदवाड़ा
05-Jan-26
छिंदवाड़ा ।
बेटी का जीवन में कितना महत्व है इस विषय की जानकारी देने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कुमार शिवहरे के निर्देशन एवं परियोजना अधिकारी श्याम सिंह ठाकुर के मार्ग दर्शन में जागरूकता कार्यक्रम छिंदवाड़ा विकास खंड के ग्राम पिंडरई कला हाई स्कूल मे किया गया ।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्यामल राव ने बताया की महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्वेश्य से यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है.। महिलाओं के साथ हो रही घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं, शासन से मिलने वाली योजनाओं , सुविधाओं, ओर सरकारी मदद के बारे मे जानकारी देकर सहायता करना, एवं महिला सशक्तिकरण को बढा़वा देना है । वही बेटीयो के लिंगानुपात के अंतर में कमी आये जिसके लिए बेटीयो को बचाने छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देकर स्वंय सेवको को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है । छात्रो को विवाह उपरांत जीवन जीने का अधिकार का उपयोग कर स्वंय की सुरक्षा के साथ जन्मे बेटी का जीवन सुरक्षित कर सके जिससे की जिले के लिंगानुपात मे कमी लाई जा सके।
पर्यवेक्षक संध्या पाल बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंर्तगत शासन द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना संचालित कर लाडलियो को सशक्त किया जा रहा है जिससे लड़लियो को परिवार बोझ ना समझे ।
प्राचार्य रीता चटर्जी ने कहा की बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सभी के माता पिता बेटियो के जन्म पर हर्ष मनाये, बेटियो को भेदभाव रहित व्यवहार के साथ पोषित करना ओर उन्हें विकास व शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने अपनी ओर से पहल करे,क्योंकि बेटी होती हे जगत जननी इनकी सुरक्षा हेतु विशेष पहल होनी चाहिए। , आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिक्षक जैनिका खेस ,सरिता साहू महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक संध्या पाल, आंगनवाडी कार्यकर्ता सुनीता उईके, सुलेखा सरेयाम, शैलेंद्र शुक्ला, का सहयोग रहा।