Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

एनएसयूआई ने चौरई महाविद्यालय में किया वृक्षारोपण

एनएसयूआई ने चौरई महाविद्यालय  में किया वृक्षारोपण
छिंदवाड़ा
05-Jan-26
छिंदवाड़ा 

जिला एन.एस.यू.आई. छिंदवाडा केे अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज विधानसभा चौरई द्वारा “पर्यावरण बचाओ पेड़ बचाओ, एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान के अंतर्गत कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर अजय ठाकुर ने कहा कि महाविद्यालय में वृक्षारोपण करने उद्देश्य पर्यावरण को बचाना एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश देना है और हम सभी मिलकर हरित भविष्य का संकल्प लें । ठाकुर ने कहा कि एन.एस.यू.आई. द्वारा अब प्रतिदिन वृक्षारोपण किया जायेगा । कार्यक्रम मे  मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष परसराम सिंह ठाकुर, महाविद्यालय अध्यक्ष लखन  सोनी, शिवा दहिया, कार्य अध्यक्ष रेहान अली खूशी वर्मा काजल, राधीका, मुस्कान सहित एन.एस.यू.आई. के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share News On