Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिला माली समाज विकास परिषद महिला कार्यकारिणी ने मनाई सावित्री बाई फुले जयंती

जिला माली समाज विकास परिषद  महिला कार्यकारिणी ने मनाई सावित्री बाई फुले जयंती
छिंदवाड़ा
05-Jan-26
छिंदवाड़ा 

जिला माली समाज विकास परिषद  महिला कार्यकारिणी द्वारा देश समाज का गौरव एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती माली समाज भवन में मनाई गई। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला अतिथि श्रीमति रत्नमाला पिसे, श्रीमती निरूपमा ब्रम्हे, श्रीमती जानकी बाई घोरसे, श्रीमति वैशाली मटकर, श्रीमति नीतू सराठे, श्रीमती कृति गुप्ता, श्रीमती नीता वर्मा, श्रीमति स्वाति चैरसिया, श्रीमति संगीता आलोनकर सहित कार्यकारिणी सदस्य अनिता चरपे, लक्की चोरकर, शुभांगी घोरसे, वर्षा भुसानकर, माधुरी सेमेकार, लक्ष्मी दास, संगीता चरपे, सोनाली भगत, रजनी सातपुते, चंद्रकला घोरसे, निशा कारटे, मनोरमा सातपुते, गंगा चरपे, सुमनबाई भुसानकर, रेखा घोरसे, रंजना सातपुते, सुनीता घोरसे की उपस्थित रहीं। सभी ने सावित्री  बाई  फुले जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर उनके द्वारा किये गये समाज सुधार एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। 

इस अवसर नन्हे बच्चो द्वारा सावित्री  बाई  फुले जी के जीवन चरित्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुती दी । कार्यक्रम पश्चात् सभी मुख्य अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं शील्ड से सम्मानित किया और बच्चों को पुरूस्कार दिये गये । मंच संचालन आकाशवाणी की श्रीमति स्वाति चैरसिया द्वारा किया गया । आभार प्रदर्शन श्रीमती लक्की चोरकर द्वारा किया गया ।
Share News On