भारतीय मजदूर संघ जिला समिति की बैठक रविवार को
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
छिन्दवाड़ा
भारतीय मजदूर संघ की जिला समिति के पदाधिकारी तथा सम्बद्ध श्रमिक संगठनों के अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आज 4 जनवरी रविवार को दोपहर 3 बजे रघुवंश लॉन परिसर स्थित जिला औषधि कर्मचारी संघ के सिवनी रोड़ कार्यालय छिन्दवाड़ा में आयोजित की गयी हैं। इस जिला बैठक में संजय सिंह प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश श्रीवास्तव मार्गदर्शन करेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता जिला समिति की अध्यक्षता श्रीमति मंजू राहंगडाले द्वारा की जावेगी।
बैठक में गत वर्ष 2025 के कार्यकलापों का भी मंथन ,वर्ष 2025 की भारतीय मजदूर संघ को दी जाने वाली सदस्यता आधारित सम्बद्धता शुल्क ,2025 के संबंध में पंजीयक व्यवसायिक संघ को प्रस्तुत किये जाने वाले वार्षिक विवरण पत्र,नगरीय निकायों में कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान न होना ,नगरीय निकायों में वेतन से कटौती की गयी भविष्य निधि के अंशदान का भविष्य निधि कार्यालय में जमा ना होना तथा कुछ नगर पालिकाओं में वेतन भुगतान अधिनियम का समुचित पालन ना करते हुये सुविधानुसार वेतन का भुगतान करते हुये श्रमिकों/कर्मचारियों को दो भागों में विभाजित कर वेतन भुगतान अधिनियम का उल्लंघन होने संबंधित ,फरवरी 2026 में 6,7,8 फरवरी को पुरी में सम्पन्न होने वाले अखिल भारतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन के संबंध में जानकारी तथा जिला समिति के पुर्नगठन हेतु जिला सम्मेलन के आयोजन आदि विषयों पर चर्चा कर निर्णय पारित किये जायेंगे। जिले में निवासरत अखिल भारतीय महासंघ ,प्रदेश महासंघ के सम्माननीय पदाधिकारी इस बैठक में सादर आमंत्रित है। जिला समिति के सम्माननीय पदाधिकारी एवं सम्बद्ध श्रमिक संगठनों के सभी पदाधिकारियों से इस बैठक में सम्मिलित होने हेतु विभाग प्रमुख श्री संजय शक्रवार, जिला मंत्री अर्जुन भारती एवं जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ,औषधि संघ के महामंत्री रामकुमार मालवी ने अनुरोध किया है।