Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

छह जनवरी को गांधी गंज से निकलेगी इंदिरा ज्योति यात्रा

छह जनवरी को गांधी गंज से निकलेगी इंदिरा ज्योति यात्रा
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
छिन्दवाड़ा

जिला मुख्यालय स्थित गांधी गंज से 06 जनवरी मंगलवार को इंदिरा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सम्मिलित यात्रीगण देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के योगदान, देशहित में उनके कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

भास्कर राव रोकड़े के नेतृत्व में निकाली जाने वाली इस यात्रा में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा व सुरेन्द्र सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। गांधी गांज में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि सरजूदास वैष्णव अतिथि होंगे। 06 जनवरी को गांधी गंज से इंदिरा ज्योति यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा सिवनी, बालाघाट व नरसिंहपुर होते हुए सम्पूर्ण मप्र के जिलों तक पहुंचेगी। मप्र के पश्चात छत्तीसगढ़ और फिर राजस्थान में के प्रत्येक जिलों में पहुंचेगी। 19 नवम्बर 2027 को राजस्थान के जयपुर में रहेगी और यहां राष्ट्रीय स्तर का आयोजन श्रीमती इंदिरा गांधी जी के 110 वें जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।
Share News On