Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महिला कांग्रेस सेवादल ने मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती

महिला कांग्रेस सेवादल ने मनाई सावित्री बाई फुले की जयंती
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
छिन्दवाड़ा

महिला कांग्रेस सेवादल के द्वारा स्थानीय राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सावित्री बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. शबाना यास्मीन खान ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। अन्य वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन एवं संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने महिला शिक्षा और सामाजिक समानता की मजबूत नींव रखी। आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कपाले, राकेश मरकाम, शिव सिसराम, सिंधु यादव, रश्मी धुर्वे, कनिजा कुरेशी, रवीना कोचे, शन्नो कुमरे, रमशिला उइके, सविता बुनकर, मनोज मसकोले, समिका कारियाम, पप्पू पाल एवं आलिया बानो (चांदामेटा अध्यक्ष) उपस्थित रहीं।
Share News On