Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रविवार को कांग्रेस “घंटा” बजाकर जताएगी विरोध

रविवार को कांग्रेस “घंटा” बजाकर जताएगी विरोध
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
इंदौर की घटना पर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

छिन्दवाड़ा

इंदौर में भाजपा शासित नगर पालिक निगम द्वारा सप्लाई किए गए मल, मूत्र युक्त गंदा पानी पीने से 15 लोगों की असमय मौत हो गई। 2800 से अधिक लोग इलाजरत है। इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मीडिया के प्रश्न के जवाब में अशोभनीय टिप्पणी “घंटा” का उपयोग करना अमानवीयता व निरंकुशता की निशानी है। केन्द्र की मोदी व प्रदेश की मोहन सरकार सत्ता के मद में चूर है। इनको जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि 4 जनवरी रविवार को भाजपा के विधायक व सांसद के निवास के सामने घंटा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जहां भाजपा के विधायक नहीं है, वहां भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी के निवास के सामने यह प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के समस्त विधानसभा प्रभारी, शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, समस्त प्रभारी व समस्त पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया है कि आवश्यक रूप से विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को जनता की संवेदनाओं के प्रति जगाएं।

स्वच्छ शहर के दावे खोखले पड़ जाते हैं, जब दो घूंट साफ पानी भी न मिले:  कपाले

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर जनता के स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ नहीं हैं। क्योंकि सरकारी लापरवाही के कारण यहां असमय निर्दाेष लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी की सप्लाई और उसे पीने से 15 लोगों की मौत सामान्य नहीं है। इसीलिये जिम्मेदारों पर तत्काल गैर इरादतन हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया जाना चाहिए। उक्त उदगार कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुरेश कपाले ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में व्यक्त किए। जहरीले पानी के सेवन से 1400 लोग बीमार है, जबकि 200 से अधिक लोगों का अस्पताल में सघन इलाज जारी है। यह कोई प्राकृतिक आपदा या फिर चूक नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की भ्रष्ट कार्यप्रणाली का परिणाम है। 26 दिसंबर 2025 को पहली मौत के बावजूद प्रशासन नहीं जागा। सीवर का ज़हर पाइपलाइन के ज़रिए लोगों के घरों तक पहुंचता रहा। जिम्मेदार अधिकारी हालात सामान्य होने का दावा पीटते रहे, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ठहाके लगाते रहे। अमर्यादित बयान दे रहे हैं यह बड़ा ही शर्मनाक है।
Share News On