किरार महासभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के निवास पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
कमलनाथ व नकुलनाथ ने फोन पर चर्चा कर दी शुभकामनाएं
छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने किरार महासभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल को समाज का जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर दूरभाष पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नेताद्वय ने कहा कि श्री पटेल वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समाजहित में सतत कार्य करते हुए युवाओं के प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
ग्राम जटामा निवासी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल के किरार महासभा के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल उनके निवास पहुंचा। उनका पुष्पहार व पुष्प गुच्छ देकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कमलनाथ एवं नकुलनाथ व कांग्रेस परिवार की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। श्री ओकटे ने आगे कहा कि समाजहित में किया गया प्रत्येक कार्य राजनीतिक क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होता है। इसीलिये पूर्ण लगन व निरंतरता के साथ कार्य करने की सलाह दी।
इस दौरान पर्यवेक्षक मनीष पांडे, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोलू पटेल, अजय पटेल, संतोष पटेल, मनोज वानखेड़े, रघुवीर मोहने, विशेष पटेल, रामजी किरार, सुखपाल पटेल, बलदेव पटेल,संतोष पाटस्कर, सेवकराम वर्मा, धनीराम वानखेड़े, श्री प्रशांत गोलू पटेल नारायण पटेल, लालसिंह पटेल, रघुवीर पटेल, धनराज पटेल सवितानंद चौरिया, संदीप सोनी, दीपक चौरिया व नेपाल कोरडे सहित अन्य सामाजिक बंधु व कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।