Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के लिए अपना सर्वस्व त्यागनेे के लिए तत्पर रहते हैं: शेषराव यादव

भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के लिए अपना सर्वस्व त्यागनेे के लिए तत्पर रहते हैं:  शेषराव यादव
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
भाजपा जिलाध्यक्ष ने वार्ड 11, 12 एवं 13 में की बैठक, पार्टी की मजबूती पर की चर्चा

छिंदवाड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने शनिवार को नगर के वार्ड क्रमांक 11, 12 एवं 13 में बूथ स्तरीय बैठक ली। बैठको के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, मतदाता सूची से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर संगठन के निर्देशों के अनुसार कार्य करने का आह्वान भी किया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भाजपा संगठन सबसे मजबूत संगठन है और भाजपा संगठन की तारीफ तो विरोधी भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन किसी भी स्थिति में मन भीड़ ना होने पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरे समर्पण से पार्टी के लिए काम करते हैं और पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब भाजपा के कार्यकर्ता है और हमें अपनी पार्टी के लिए काम करना है। 

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठको के दौरान भाजपा बैठक में विधानसभा के बीएलए-1 धर्मेंद्र मिगलानी, भरत घई, विक्रम सोनी, राकेश माइकल पहाड़े, नीरज भारद्वाज अरूण गद्रे सहित बूथ पदाधिकारी बीएलए -2, बूथ कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share News On