Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कुनबी समाज भवन निर्माण के लिए सांसद ने दिए 25 लाख

कुनबी समाज भवन निर्माण के लिए सांसद ने दिए 25 लाख
छिंदवाड़ा
03-Jan-26
कुनबी समाज ने मुझे बेटा और भाई समझकर भरपूर आशीर्वाद दिया: बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा

संत श्री तुकाराम महाराज कुनबी समाज संगठन का नव वर्ष मिलन और स्वागत समारोह स्थान कॉलेज में आयोजित हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव में कुनबी समाज के सामाजिक बंधुओं ने मुझे बेटा और भाई समझकर भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस ऐतिहासिक जीत में कुनबी समाज के सामाजिक बंधुओं का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि सभी समाजें की उन्नति और तरक्की के लिए भाजपा सरकार के द्वारा हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। मैं भी कुनबी समाज की उन्नति और तरक्की में सहयोग देने के लिए हरदम तैयार हूँ। उन्होंने पांढुरना में कुनबी समाज के निर्माणाधीन भवन हेतु 25 लाख रूपये की सांसद निधि देने की घोषणा की। जिसका सभी समाज बंधुओ ने ताली बजाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में कुनबी समाज संगठन छिंदवाड़ा के अध्यक्ष चंद्रभान देवरे मौजूद रहे। समारोह में सैकड़ों की संख्या में कुनबी समाज की महिला, पुरुष और युवा आयोजन स्थल एतश कॉलेज में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेंद्र बाम्बल और रामगोपाल भोयर ने किया वही कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन एतश कॉलेज के प्राचार्य विवेक राऊत ने किया।

ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत

कुनबी समाज संगठन वह सामाजिक बंधुओं ने ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ अतिथियों का भविष्य स्वागत किया। नगर सहित ग्रामीण अंचलों के कुनबी समाज की समितियां ने भी मंच पर पुष्प माला से अतिथियों का सत्कार किया। मंच से कुनबी समाज पांढुर्णा के अध्यक्ष रामराव टोनपे ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी और समाज की गतिविधियों को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। अतिथियों में सांसद बंटी विवेक साहू, पूर्व राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, कुनबी समाज संगठन छिंदवाड़ा के अध्यक्ष चंद्रभान देवर और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। मंच से सभी वक्ताओं ने समाज संगठन और समाज की गतिविधियों को सराहा। साथ ही नए पांढुर्णा जिले के विकास और उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देने को लेकर तारीफ की। पूर्व राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ और भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने भी मंच से कुनबी समाज के प्रत्येक कार्य में शत प्रतिशत सहयोग करने का आश्वासन दिया।
Share News On