Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भाजपा राम मंदिर नगर मंडल ने बूथों की बैठकाें में की एसआईआर की समीक्षा

भाजपा राम मंदिर नगर मंडल ने बूथों की बैठकाें में की एसआईआर की समीक्षा
छिंदवाड़ा
05-Jan-26
मंडल अध्यक्ष ने बैठक में बताया एसआईआर के द्वितीय चरण के लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगें

छिंदवाड़ा

 सॊमवार कॊ भारतीय जनता पार्टी राममंदिर नगर मंडल 3 के  पंडित मदन मोहन मालवीय वार्ड 29 तथा राममंदिर बड़ी माता वार्ड 27 के बूथों के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक कामकाजी बैठकों आयोजन किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रत्येक बूथ में एसआईआर के द्वितीय चरण में सभी नव मतदाताओं को जोड़ने के साथ ही संदिग्ध और अपात्र नामों पर आपत्ति लगाने का कार्य जल्द- जल्द करने का आवाहन किया।
          उन्हॊंने बताया कि इस प्रकार संशोधित मतदाता सूची का फायदा चुनाव के समय बूथ के कार्यकर्ता को मिलेगा। उन्हॊंने एसआईआर के इस कार्य में कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद देते हुए अगले चरण में नाम जोड़ने और दावे आपत्ति के लिए जुटने को कहा।
         महामंत्री पंकज पाटनी ने एसआईआर की आवश्यकता को बताते हुए इसमें भरे जाने वाले फार्मों के संबंध में जानकारी दी।भाजपा जिला एसआईआर संयोजक अलकेश लांबा के द्वारा कार्यकर्ताओं से अंतिम तिथि की राह न देख कर इस कार्य को शीघ्र करने का आवाहन किया गया,ताकि बीएलओ द्वारा नोटिस देने पर जवाब के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इस अवसर पर बैठक कॊ मंडल उपाध्यक्ष बबलू पराते और मंत्री मयूर पटेल विनोद गढ़वाल ने भी संबोधित किया।
        इन बैठकों में मंडल महामंत्री पंकज पाटनी, बबलू पराते, मयूर पटेल, नीतू मालवीय, मनीष गुप्ता, मोहित बुनकर, किशोर पटेल, सतीश सोनी, विनोद गढ़ेवाल,  पप्पू गुप्ता, बीरबल साहू, आशीष गुप्ता सप्पू, निकुंज साहू, विशाल गढ़वाल, बंटी जैन, आकाश कहार , आशुतोष गुप्ता, प्रवीण साहू, तेजस चौरसिया, पवन हेड़ाऊ, अंकित चौरसिया,  रवि साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सॊमवार कॊ राम मंदिर बड़ी माता वार्ड 27 के बूथ 321, 327, 328, 331, 332 तथा पंडित मदन मोहन मालवीय वार्ड 29 के बूथ 318, 319, 333 और 334 के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई।
Share News On