महाशिवरात्रि पर्व में आयोजित होगा 24 वा फलाहारी भंडारा
छिंदवाड़ा
05-Jan-26
छिंदवाड़ा
नागा साधुओं की तपोस्थली श्री पातालेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व को मनाने शिव शक्ति सेवा मंडल की बैठक का आयोजन महालक्ष्मी मंगल भवन में किया गया । मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया,राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया आगामी 15 फरवरी को श्री पातालेश्वर धाम में मंडल द्वारा 24 वा फलाहारी भंडारा लगाने जा रहा है ,जिसमें फलाहारी व्यंजनों को श्रद्धालुओं की सेवा में परोसा जाएगा। मंडल का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सेवादार जयप्रकाश गुप्ता ने की। बैठक में गत वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा बताया गया । भंडारे की कार्य योजना बनाई गई जिसमें श्रद्धालुओं की सेवा कैसे की जाए, वितरण के लिए क्या क्या व्यंजन रखे जाएं, सभी का सर्व सम्मति से स्वागत किया गया। साथ ही मंडल सेवादार और सांसद विवेक बंटी साहू का सम्मान,श्री बड़ी माता मंदिर को 111111 एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए की सहयोग राशि मंदिर निर्माण के लिए देने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। आगामी 24 वा भंडारा भव्यता के साथ आयोजित किया जायेगा ।
बैठक में मंडल सेवादार सर्व श्री संतोष गुप्ता,श्री सुधाकर राव सावले,प्रवीण बक्षी,नरेश चौरसिया,कुंदन मिगलानी,आनंद चौरसिया, कैलाश श्रीवास्तव,मनोज चौरसिया, निलेश साहू,रविन्द्र सोनी, बब्बी ठाकुर,घनश्याम राजपूत,चैतन्य सोनी,राजेश्वर समरिया,हीरालाल साहू,अमन अम्बाडकर,अजय गुप्ता,आदित्य पाठक, दत्तात्रेय बक्षी,मुरलीधर यादव,सुधीर पाठक,अभय पांडे,राहुल गुप्ता,जगदीश उईके,हिमांशु गुप्ता सहित अन्य सेवादारों की उपस्थिति रही सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने की बात रखी सभी का आभार राकेश साहू ने किया।