सांसद बंटी विवेक साहू ने पुडुचेरी में आयॊजित बैठक में रखे अपने महत्वपूर्ण सुझाव
छिंदवाड़ा
05-Jan-26
पेट्रोलियम पदार्थों की शुद्धता, पेट्रोल पंपों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें पेट्रोल कंपनियाँ: बंटी विवेक साहू
सांसद आज संसद की कमेटी के साथ में पुडुचेरी और चेन्नई के प्रवास पर रहेंगें
छिन्दवाड़ा।
सांसद बंटी विवेक साहू 04 जनवरी से 09 जनवरी तक संसद की स्थायी समिति उपभोक्ता मामलों के खाद्य और सार्वजनिक वितरण की कमेटी के साथ तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और दाे केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी एवं अंडमान और निकोबार द्वीप के प्रवास पर है।
उल्लेखनीय है कि संसद की प्रमुख स्थायी समिति उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण की कमेटी की बैठकॊं में सांसद बंटी विवेक साहू लगातार शामिल हॊकर देश के ज्वलिंत मुददॊं पर अपने महत्वपुर्ण सुझाव रख रहे है। उनके महत्वपुर्ण सुझावॊं कॊ कमेटी के द्वारा देश में लागू भी किया जा रहा है। इसी के तहत सांसद श्री साहू 6 दिन तक कमेटी के साथ प्रवास पर है।
सांसद श्री साहू ने अपने 6 दिवसीय प्रवास के पहले दिन 04 जनवरी को चेन्नई में समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ में बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्हॊंने भारत के उपभोक्ता मामलों के विभाग एवं निजी खाद्य कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ औपचारिक चर्चा की। प्रवास के दुसरे दिन 05 जनवरी को सांसद श्री साहू ने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पादों के विशेष संदर्भ में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के विषय पर उपभोक्ता मामले विभाग और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग पीएनजी, भारत सरकार ओएमसी (आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल) के प्रतिनिधियों और मुख्य सचिव पुडुचेरी सरकार के साथ अनौपचारिक चर्चा की। जिसमें उन्हॊंने पेट्रोलियम कंपनियॊं से कहा कि वे पेट्रोलियम पदार्थों की शुद्धता और पेट्रोल पंपों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। इसके बाद सांसद श्री साहू ने राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के साथ पुडुचेरी का दौरा किया।
सांसद आज पुडुचेरी और चेन्नई के प्रवास पर रहेंगें
सांसद बंटी विवेक साहू आज 6 जनवरी काे पुडुचेरी में ही सुबह 11:00 बजे खाद्य सब्सिडी का प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण विषय पर वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, पुडुचेरी सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रतिनिधियों के साथ अनौपचारिक चर्चा करेंगे। सांसद श्री साहू दाेपहर 02:00 बजे सड़क मार्ग से पुडुचेरी से चेन्नई के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 05 बजे चेन्नई में एफसीआई गोदाम/ साइलो/ टीएनडब्लूसी/सीडब्लूसी सुविधाओं का दौरा करेंगे। शाम 06 बजे चेन्नई पहुचंकर रात्रि विश्राम करेंगे।
सांसद कल चेन्नई में बैठक में शामिल हॊकर लैबॊं का निरीक्षण करेंगे
सांसद बंटी विवेक साहू चेन्नई में ही 7 जनवरी काे 11:00 बजे तमिलनाडु राज्य के विशेष संदर्भ में खाद्यान्न का परिवहन रेलवे के माध्यम से आवाजाही का अनुकूलन विषय पर सीएमडी के साथ (एफसीआई), एमडी के साथ में ( सीडब्डुसी) और महाप्रबंधक(दक्षिणी रेलवे) और मुख्य सचिव, तमिलनाडु सरकार के साथ बैठक में अनौपचारिक चर्चा करेंगे। दॊपहर 03 बजे एन.टी.एच.(एनटीएच) लैब चेन्नई का निरीक्षण करेंगे। दॊपहर 03:30 बजे बी.आई.एस.(बीआईएस) दक्षिणी क्षेत्रीय कार्यालय प्रयोगशाला ( एसआरओएल) चेन्नई का निरीक्षण करेंगे और रात्रि विश्राम चेन्नई में ही करेंगे।
सांसद 8 कॊ हैवलॉक (स्वराज द्वीप) का दौरा करेंगे
सांसद बंटी विवेक साहू 8 जनवरी काे सुबह 10:30 बजे चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के लिए प्रस्थान करेंगे। 12:30 बजे पोर्ट ब्लेयर श्री विजय पुरम आगमन और हैवलॉक (स्वराज द्वीप) के लिए प्रस्थान करेंगे। दॊपहर 03 बजे हैवलॉक द्वीप स्वराज द्वीप पहुंचेगे। वे यहां पर दॊपहर 4 बजे खाद्य गोदाम/ उचित मूल्य की दुकान और एफसीआई व पीडीआई हैवलॉक का दौरा करेंगे और हैवलॉक में रात्रि विश्राम करेंगे।
सांसद 9 कॊ अंडमान और निकोबार के दौरे पर रहेंगे
सांसद बंटी विवेक साहू 9 जनवरी काे 11:00 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 'खाद्यान्न का भंडारण: मौजूदा बुनियादी ढांचा और भविष्य की रणनीति' विषय पर एफसीआई व सीडब्लुसी के प्रतिनिधियों और प्रधान सचिव, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, अंडमान और निकोबार प्रशासन के साथ बैठक में अनौपचारिक चर्चा करेंगे।