सनातन परंपराओं का संरक्षण हिंदू समाज को एक मंच पर लाने होंगे हिन्दू सम्मेलन
छिंदवाड़ा
05-Jan-26
कलश यात्रा एवं कलश पूजन कार्यक्रम सम्पन्न
छिंदवाड़ा
जिले के विभिन्न स्थानों में हिंदू सम्मेलन के निमित्त आज भव्य कलश यात्रा का आयोजन हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति नगर छिंदवाड़ा द्वारा किया गया। उक्त कलश यात्रा संघ कार्यालय, राजपाल चौक के पास बरारीपुरा से प्रारंभ होकर छोटी बाजार छिंदवाड़ा श्री राम मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा का समापन हुई।
छिंदवाड़ा जिले में जनवरी माह में होने वाले आगामी हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं । सनातन धर्म, सांस्कृतिक चेतना और हिंदू समाज की एकता को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन की शुरुआत आज कलश पूजन के पावन आयोजन से की गई । हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति छिंदवाड़ा नगर के अनुसार कलश पूजन कार्यक्रम 4 जनवरी 2026 दिन रविवार को राम मंदिर छोटी बाजार छिंदवाड़ा में आयोजित किया गया। यह पूजन वैदिक विधि विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न हुआ जिसमें आमजन , संतों, धर्माचार्य श्रद्धालुओं, बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं प्रत्येक समाज की सहभागिता रही।
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के माध्यम से वृहद हिंदू सम्मेलन 15 जनवरी से 30 जनवरी के मध्य ,जिले, खंड मंडल, सहित नगर के विभिन्न उपनगर में आयोजित किए जाएंगे । इस सम्मेलन में धर्म संस्कृति और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। सभी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन परंपराओं का संरक्षण हिंदू समाज को एक मंच पर लाना तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के सभी सदस्यों के साथ जिले एवं नगर के आम नागरिक, संस्थाओं, समितियों के लोगो ने उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया , इसी प्रकार आगे होने वाले हिंदू सम्मेलनों के आयोजन भी सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी से अनुरोध किया गया । समिति ने जिले वासियों से आगामी हिंदू सम्मेलनों में सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आव्हान भी किया है।कलश पूजन में पंडित राजेश द्विवेदी एवं नंदकिशोर जी तिवारी तथा पंडित सीताशरण रामायणी जी द्वारा किया गया।कलश पूजन के पश्चात जिले के प्रत्येक खंडों जिसमें सौसर, पांढुर्णा ,बिछुआ,मोहखेड़, चौरई , चांद , सारना के कार्यकर्ताओं को कलश वितरित किए गए। मंच पर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के संयोजक विनोद विश्वकर्मा,सह संयोजक मेरसिंह चौधरी,तथा श्रीमती अर्पिता शुक्ला उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती से हुआ ।