Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में 10 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में 10 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता
खेल
31-Jul-25
 24 जुलाई से 27 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशीप

छिन्दवाड़ा

राजस्थान (झालावाड़ ) में आयोजित की गयी थी। जिसमें छिन्दवाड़ा जिले की टीम ने भाग लिया। पावर लिफ्टिंग के अन्तर्राष्ट्रीय कोच राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि विगत पदक पाने वालों में सीनियर वर्ग में स्वर्णपदक पाने वाले खिलाड़ियों में आकाश सोनी ,मोहम्मद राजा , अंकित उइके ने रजत पदक पाया । मास्टर वर्ग मेंस्वर्ण पदक पाने वाले में 45 वर्ष आयु वर्ग में प्रवीण कुमार स्वर्ण , 50 वर्ष आयु वर्ग में सचिन राय स्वर्ण ,60 वर्ष आयु वर्ग में अखिलेश खरे स्वर्ण ,65 वर्ष आयु वर्ग में विनय ठाकुर दो स्वर्ण पदक ,70 वर्ष आयु वर्ग में संजय चाटे ने दो स्वर्ण ,75 वर्ष प्लस आयु वर्ग में 77 वर्षीय निरपत सिंह ठाकुर (स्वर्ण ) , टीम के साथ कोच के रूप में राजेन्द्र सिंह ठाकुर गये थे।  ये मास्टर खिलाड़ी शहर के युवाओं व सीनियर सिटीजन के लिये प्रेरणा स्त्रोत बने हुये है। टीम की सफलता पर सभी खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है। स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ियों को वियतनाम में आयोजित वल्र्ड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशीप में भाग लेने का अवसर मिलेगा।




Share News On