स्व सहायता समूह की सचिव पर डेढ़ लाख रूपए गबन का आरोप
छिंदवाड़ा
31-Jul-25
शिकायत पर पुलिस ने की एफआईआर
छिंदवाड़ा
महिलाओं का जीवन स्तर उठाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा महिला स्व सहायता समूहों का गठन कर उन्हें व्यवसाय करने के लिए राशि प्रदान की जाती है ताकि व्यवसाय कर महिलाएं अपने समय का सदुपयोग कर पारिवारिक आर्थिक स्थिति में सुधार कर सके। लेकिन कोयलांचल क्षेत्र में एक स्व सहायता समूह की सचिव ने सरकार द्वारा प्रदत्त राशि में गबन कर दिया जिसकी शिकायत समूह की अन्य महिलाओं ने थाने में कर दी। शिकायत पर पुलिस ने समूह की सचिव पर एफआईआर दर्ज कर ली और मामले को जांच मंे लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार परासिया के तुमड़ी गांव में रहने वाली आशा आम्रवंशी परासिया जनपद की अध्यक्ष के साथ-साथ आदर्श स्व सहायता समूह की सचिव भी है। इस समूह की अन्य महिलाएं जिनमें रंजीता नागवंशी, रेशवती नागवंशी, गायत्री नागवंशी, वंदना ढाकरिया और सरला बेलवंशी ने उनके खिलाफ रावनवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आशा ने बैंक लोन की पूरी राशि समूह की अन्य सदस्यों को बिना बताए और बिना सहमति लिए निकाल ली। यह राशि लगभग डेढ़ लाख रूपए की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। आशा आम्रवंशी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 162 और 18 (4) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इधर भाजपा मंडल ने आशा आम्रवंशी की गिरफ्तारी के लिए शिवपुरी थाने में और एसडीएम के पास ज्ञापन दिया है जबकि मामले में आशा आम्रवंशी ने कहा कि उन्होंने 2 जुलाई को राशि निकाली थी लेकिन वह विवाद के बाद वापस समूह के खाते में जमा कर दी है। राजनीतिक दबाव में मेरे खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। परासिया डीएसपी जितेन्द्र जाट ने मामले में कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद हिरासत में लिया गया है तो वहीं रावनवाड़ा थाना प्रभारी कंचन राजपूत ने कहा कि जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।